दिल्ली-एनसीआर का मौसम: बदलने वाला है मिजाज, लौटेगी ठंड

दिल्ली-एनसीआर में आज से मौसम करवट लेगा। ठंड बढ़ेगी और तापमान में गिरावट होगी।

हल्की धूप के साथ दिनभर 10-15 किमी/घंटे की रफ्तार से ठंडी हवाएं चलेंगी। 

आज देर शाम बारिश का अनुमान है, जिससे ठंड और बढ़ेगी। 

पश्चिमी विक्षोभ के असर से रात को गरज-चमक के साथ बारिश होगी।

भारतीय मौसम विभाग के मुताबिक, आज दिल्ली का अधिकतम तापमान 21°C और न्यूनतम 8°C रह सकता है। 

नोएडा, गाजियाबाद और गुरुग्राम में भी बारिश की संभावना है। 

5 और 6 फरवरी को बादल छाए रहेंगे। ठंड के साथ, कोहरा भी येलो अलर्ट पर है।

10 तारीख तक मौसम में इसी तरह उतार-चढाव देखने को मिल सकता है।